अब सदर अस्पताल में होगी सर्वाइकल कैंसर की जांच, जानिए किन महिलाओं को तुरंत करानी चाहिए स्क्रीनिंग

Updated:
विज्ञापन

जांच करती डॉक्टर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Muzaffarpur Sadar Hospital: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग और कोल्पोस्कोपी सेवा शुरू हुई. 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नियमित जांच कराने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Sadar Hospital: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में अब महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग और कोल्पोस्कोपी जांच की सुविधा शुरू हो गई है. शुक्रवार से इस सेवा की शुरुआत की गई, जिससे महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान और समय पर इलाज में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

विशेषज्ञ डॉक्टर कर रहे हैं जांच

होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल से संबद्ध डॉ. आकांक्षा और डॉ. अवंतिका सदर अस्पताल में महिलाओं की कोल्पोस्कोपी गाइडेड बायोप्सी कर रही हैं.

इस जांच के जरिए सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान की जा सकती है, जिससे समय रहते इलाज शुरू करना आसान होता है.

ये भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

डॉ. आकांक्षा ने बताया कि यदि किसी महिला को लगातार सफेद पानी आना, निचले पेट में दर्द या संबंध बनाने के बाद रक्तस्राव जैसी समस्या हो रही है, तो बिना देरी किए जांच करानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण कई बार गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं. इसलिए समय पर डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है.

30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को दी गई सलाह

विशेषज्ञों के अनुसार 30 वर्ष या उससे अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को नियमित रूप से सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग करानी चाहिए.

समय पर जांच से इस बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव है, जिससे इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है.

समय पर जांच से बचाई जा सकती है जान

चिकित्सकों ने महिलाओं से अपील की है कि किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें. नियमित स्क्रीनिंग और समय पर जांच से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और शुरुआती पहचान दोनों संभव हैं. सदर अस्पताल में शुरू हुई यह सुविधा जिले की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन