ePaper

Muzaffarpur News: देर रात सड़क पर निकले एसएसपी, रात्रि गश्ती का लिया जायजा

Updated at : 04 Nov 2024 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: जिले के एसएसपी राकेश कुमार बीती देर रात शहर में रात्रि गश्ती का जायजा लेने निकले। उन्होंने थानों का भी औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: रात्रि गश्ती का जायजा लेने के लिए एसएसपी राकेश कुमार शनिवार की देर रात शहर में निकले. उन्होंने शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहे का निरीक्षण किया. जहां जहां गश्ती टीम मिली उनके पदाधिकारी व सिपाहियों से बातचीत करके उनको मुस्तैदी से गश्ती करने को कहा गया. थाने का औचक निरीक्षण के दौरान जिन जिन थानों में ओडी पदाधिकारी अपनी जगह छोड़ कर इधर उधर दिखे, उनको फटकार लगायी. वहीं, जहां पदाधिकारी मुस्तैदी से ड्यूटी करते मिले उनकी सराहना की. सभी पुलिस कर्मियों को चौकस होकर पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया. एसएसपी ने डायल 112 की टीम के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की है. उनको बताया गया है कि गश्ती पूरी मुस्तैदी से करनी है. कोई भी संदिग्ध दिखे तो उनकी बाइक की डिक्की व सीट व कमर की तलाशी ले. एसएसपी ने नगर, काजीमोहम्मदपुर समेत सभी शहरी थानों का निरीक्षण किया.

रेलवे स्टेशन पर चला जांच अभियान

छठ पर्व को लेकर दूसरे प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से आ रहे हैं. जंक्शन व इमलीचट्टी बस स्टैंड के बाहर उनको नशाखुरानी गिरोह के शातिर अपने जाल में ट्रैप ना कर लें, इसको लेकर रविवार की शाम स्टेशन रोड में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन डीएसपी सीमा देवी व नगर थानेदार इंस्पेक्टर शरत कुमार के नेतृत्व में करीब 30 से अधिक पुलिसकर्मियों ने एक एक कर सैकड़ों ऑटो व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की. इस दौरान स्टेशन रोड से गुजरने वाले ट्रिपल लोडिंग बाइक सवार युवकों का चालान काटा गया. साथ ही उनको चेतावनी भी दी गयी.

ऑटो व कार चालकों का आधार कार्ड हुआ चेक

डीएसपी ने ऑटो व कार चालक का आधार कार्ड देखा. साथ ही उसमें बैठे यात्री जो संदिग्ध दिख रहे थे. उनके भी पहचान पत्र की जांच की गयी. इमलीचट्टी बस स्टैंड के बाहर भी पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया है. दुकानदारों को भी पुलिस की ओर से बताया गया है कि अगर आपको कोई संदिग्ध नजर आ रहा है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी. इधर, छठ पर्व की खरीदारी को लेकर बाजार में लोगों की हुजूम उमड़ रही है. रविवार की शाम मोतीझील व कल्याणी इलाके में जाम फंसने के बाद डीएसपी सीमा देवी व थानेदार इंस्पेक्टर शरत कुमार खुद सड़क पर उतरकर जाम को हटाने में जुटे रहे.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन