ePaper

Muzaffarpur News: मूर्ति बैठाने को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल, पुलिस ने चटकाई लाठी

Updated at : 01 Nov 2024 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: जिले में मूर्ति बैठाकर पूजा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला शांत करने को लेकर पुलिस को लाठी चटकानी पड़ी। पुलिस ने अफवाह और गलत सूचना पर ध्यान न देने की बात भी कही है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: दीपावली की रात मुजफ्फरपुर में दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए हैं। घटना की सूचना पर मिठनपुरा थाना मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने की कोशिश की। लेकिन, एक पक्ष के असमाजिक तत्व ने पुलिस की बात नहीं मानी और बवाल करने लगे। आरोप है कि पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया। सख्ती बरतने पर पुलिस पर रोड़ेबाजी भी की। इसमें कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए। इसके बाद मौके पर एएसपी और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

मूर्ति बैठाकर पूजा करने का था विवाद

दरअसल, पूरा मामला यह है कि शहर के रामबाग चौक स्थित मंदिर के बाहर पूजा करने के लिए गुरुवार की रात एक पक्ष ने मूर्ति स्थापित करने की बात कही। इसको लेकर दूसरा पक्ष विरोध करने लगा। जिसकी वजह से दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के बाद शांति समिति के सदस्य मौके पर पहुंच गए। अंत में पुलिस को मामला शांत करने के लिए लाठियां चटकानी पड़ी। 

रात भर शांति समिति के सदस्य मौके पर मौजूद रहे

बवाल शांत होने के बाद शांति समिति के सदस्यों ने एएसपी भानुप्रताप सिंह के साथ बैठक की साथ ही लोगों से गलत सूचना और अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही। टीम ने असमाजिक तत्वों को अफवाह न फैलाने की भी चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस बल ने शांति समिति के सदस्यों के साथ फ्लैग मार्च भी किया। बता दें, शांति समिति के सदस्य पूरी रात मौके पर मौजूद थे। फिलहाल, मिठनपुरा थाने में अब तक किसी प्रकार की कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। एएसपी भानुप्रताप सिंह ने घटना को लेकर कहा कि मूर्ति बैठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। अब मामला शांत हो गया है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने सख्ती के साथ भीड़ को हटाया। इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन पुलिस चौकस है। उपद्रवी तत्वों पर नजर भी रखी जा रही है।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन