बोचहाँ की सभी पंचायतों में मना पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस

Updated:
विज्ञापन
muzaffarpur-panchayat-development-day-bochaha-all-panchayats-program

Muzaffarpur-Panchayat-Development-Day-Bochaha-All-Panchayats-Program

Muzaffarpur News: बोचहाँ प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में पहली बार पंचायत विकास दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में ग्राम विकास योजनाओं की समीक्षा, महिला हितैषी पंचायत विषय पर चर्चा, पंचायत एडवांस इंडेक्स की समीक्षा और प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का सामूहिक प्रसारण किया गया.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के बोचहाँ से चंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: बोचहाँ प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को पहली बार पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों में विकास कार्यों की गति तेज करना, प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा आम लोगों की भागीदारी बढ़ाकर पंचायतों को सशक्त बनाना रहा. पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

ग्राम विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक की अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के मुखिया ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिवों ने किया. कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंच, जीविका दीदियां, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, शिक्षक, युवा, महिला समूहों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. इस दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), पंचायत की आय-व्यय, विकास योजनाओं की प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा तथा सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा कर सुझाव लिए गए.

पंचायत एडवांस इंडेक्स पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में पंचायत एडवांस इंडेक्स (PAI) के विभिन्न मानकों पर भी चर्चा हुई. पंचायतों की संस्थागत क्षमता, सेवा प्रदायगी, सामाजिक समावेशन, पारदर्शिता और जनसहभागिता को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए. पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया.

महिला हितैषी पंचायत पर विशेष परिचर्चा

इस माह की थीम “महिला हितैषी पंचायत” पर विशेष चर्चा आयोजित की गई. महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, पोषण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने पर बल दिया गया. पंचायत स्तर पर महिलाओं और किशोरियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया.

‘मन की बात’ का हुआ सामूहिक प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक प्रसारण भी किया गया. प्रसारण के बाद ग्रामीणों ने अपने विचार साझा किए और पंचायत के विकास में सक्रिय जनभागीदारी निभाने का संकल्प लिया.

हर माह होगा पंचायत विकास दिवस

कार्यक्रम के अंत में पंचायत विकास दिवस को नियमित रूप से सफल बनाने, पंचायतों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी बनाने तथा प्रत्येक माह आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया. पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों के सुझावों के आधार पर विकास योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए पंचायतों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन