Muzaffarpur News: मां ने रखा था छठ व्रत, बेटा घर ले आया दूसरी बहू, गुस्से में पहुंची पहली वाइफ
Muzaffarpur News: पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Muzaffarpur News: जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां पहली पत्नी के रहते पति ने दूसरी शादी कर ली। घर पर मां ने छठ व्रत किया था और बेटा दूसरी बहू ले आया। बता दें, सुमित का पहली पत्नी से मनमुटाव चल रहा है। पहली पत्नी 2015 से लगातार अपने मायके ही रह रही है। इधर, सुमित का दूसरी लड़की के साथ अफेयर हो गया। उसने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है। शादी के बाद वह छठ के पहले दिन अपनी दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंचा।
आपके शहर में
भाई के साथ आई ससुराल
बता दें, जब पहली पत्नी को इस बात की जानकारी हुई तो वह अपने भाई के साथ ससुराल आई। इस मामले को लेकर काफी हंगामा भी हुआ। इस बीच पति ने उसकी पिटाई भी की। पिटाई के बाद महिला ने डायल 112 को फोन किया। अगले दिन पीड़ित पत्नी ने अहियापुर थाने में आवेदन दिया। पूरी घटना अहियापुर थानाक्षेत्र के सरस्वती नगर की है।
2015 में हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि सुमित का पहली पत्नी से हमेशा झगड़ा होता रहता था। इसके वजह से वह अपने मायके में रहती थी। पत्नी के जाने के बाद सुमित ने उससे तलाक का केस फाइल कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी ने झगड़ा शांत कराया। इसके बाद सुमित अपनी दूसरी पत्नी के साथ फरार हो गया। पहली पत्नी ने बताया कि सुमित से उसकी शादी 2013 में हुई थी। सुमित उसके साथ हमेशा मारपीट करता था। उसका लीवर खराब हो गया था। इलाज लखनऊ से चल रहा था। उसने बताया कि कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा है।
थानेदार का बयान
मामले को लेकर अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि सुमित ने उससे तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। अब दूसरी शादी कर पत्नी को लेकर घर आ गया है। सुमित पर महिला के साथ मारपीट का भी आरोप है। जांच की जा रही है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए