ePaper

Muzaffarpur News: लव मैरिज के महज 10 दिन बाद फंदे से लटका दूल्हा, शादी से नाखुश थे लड़के के परिजन

Updated at : 10 Jan 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur news

Muzaffarpur News: जिले के ब्रह्मपुरा इलाके में एक युवक ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है. युवक ने 10 दिन पहले ही लव मैरिज किया था. इस शादी से उसके परिजन खुश नहीं थे. ससुराल वालों की मदद से की थी शादी. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में शादी के महज 10 दिन के बाद युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक ने लव मैरिज किया था. युवक के सास का कहना है कि हमलोगों ने दोनों की शादी राजी-खुशी से करा दी थी. वो अपने ससुराल में ही रह कर दुकान चलाता था. पता नहीं क्या हो गया कि दामाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पूरी घटना मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके के चांदनी चौक की है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस ने कहा है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. फिलहाल, युवक के परिजन की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिले हैं. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के सीपीपट्टी गांव के रहने वाले शाहिद अंसारी के रूप में की गई है.

नाश्ते की दुकान चलाता था शाहिद

जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ दो साल से शाहीद और एक लड़की के बीच बातचीत हो रही थी. इसकी जानकारी के बाद लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए. हालांकि, लड़के के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे. उन्होंने कहा था कि अभी हमें अपने बेटे की शादी नहीं करनी है. इसके बावजूद लड़की की मां ने अपनी बेटी की शादी शाहिद से करा दी. लड़की की मां के अनुसार, शाहिद शादी के बाद चांदनी चौक इलाके में नाश्ते की दुकान चलाता था. इस काम में उसकी बेटी भी उसकी मदद करती थी. दोनों इलाके में ही एक किराये के मकान में रहते थे. पता नहीं दोनों के बीच क्या हुआ कि दामाद ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लड़की की बहन ने क्या बताया?

लड़की की बहन ने बताया कि हम अपनी बहन के घर आए थे. सुबह साढ़े नौ बजे मेरी बहन ने कहा कि शाहिद ने कमरा अंदर से बंद कर लिया है, खोल नहीं रहा है. जब मैंने खिड़की से झांक कर देखा तो वो फंदे से लटका हुआ था. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. साथ ही FSL की टीम को घटनास्थल पर बुलाया ताकि सबूत जुटाया जा सके.

ALSO READ: Muzaffarpur News: सावधान! जिले में पांव पसार रहा चिकेन पॉक्स, इन लोगों को अधिक खतरा

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन