ePaper

Muzaffarpur News: साहेबगंज थाने की हाजत से अपराधी हुआ फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

Updated at : 29 Oct 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

सांकेतिक फोटो

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर साहेबगंज थाने की हाजत से सोमवार की सुबह 6.30 बजे पारू थाना क्षेत्र के उस्ती निवासी अपराधी महेश कुमार सहनी फरार हो गया. इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार दलबल के साथ उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी़ फिर भी देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर साहेबगंज थाने की हाजत से सोमवार की सुबह 6.30 बजे पारू थाना क्षेत्र के उस्ती निवासी अपराधी महेश कुमार सहनी फरार हो गया. इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार दलबल के साथ उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी़ फिर भी देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी. मामले में थानाध्यक्ष ने अपराधी महेश कुमार सहनी पर प्राथमिकी दर्ज की है.

SDPO ने दोनों चौकीदारों की भूमिका संदेहास्पद बताया

प्राथमिकी के अनुसार, अपराधी महेश कुमार सहनी की निगरानी के लिए चौकीदार अरविंद कुमार राय व महेश पासवान को तैनात किया गया था. सुबह में महेश कुमार सहनी ने चौकीदारों से शौच के लिए जाने की बात कही. दोनों चौकीदार उसे शौचालय ले जा रहे थे, तभी उसने दोनों चौकीदारों को धक्का देकर गिरा दिया और थाने की चहारदीवारी फांदकर भाग निकला. इसके बाद पुलिस कर्मी सकते में आ गये़ SDPO कुमार चंदन ने दोनों चौकीदारों की भूमिका संदेहास्पद बताया. कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में दोषी पाये जाने पर दोनों चौकीदारों पर कार्रवाई की जायेगी.

चार गुर्गों के साथ पकड़े गये थे महेश सहनी

बता दें कि थानाध्यक्ष ने सुभानपुर चौर में महेश कुमार सहनी को उसके चार गुर्गों के साथ पकड़ा था. पकड़े गये अपराधियों में देवरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग निवासी निरंजन कुमार, पारू थाना क्षेत्र के कमलपुरा निवासी अविनाश कुमार व भीखनपुरा निवासी राहुल सहनी एवं देवरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग निवासी मंजेश कुमार शामिल थे. सभी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए चौर में जुटे थे. उन सभी के पास से एक देसी पिस्तौल, एक कट्टा, चार कारतूस, लूटी गयी बाइक, बैग व पांच मोबाइल बरामद किया गया था. ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर उन सभी की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी.

ये भी पढ़े: बेला औद्योगिक क्षेत्र में गारमेंट माइक्रो इंडस्ट्री का आगाज़, सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी शुरू

पहले भी थाने की हाजत से भाग चुके हैं दो अपराधी

पहले भी कई आपराधिक कांडों के आरोपी व देवघड़ा निवासी विवेक कुमार व विक्की कुमार बीते 28 फरवरी को हाजत से भाग निकला था. उस समय भी चौकीदार अरविंद कुमार राय उसकी निगरानी के लिए तैनात था. दोनों अपराधियों के भागने के दूसरे दिन पुलिस ने आनंदी छपरा में हुई मुठभेड़ में विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. विक्की कुमार अबतक फरार है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन