Muzaffarpur News: थम नहीं रहे डेंगू के मामले, 11 नए मरीज मिले, आंकड़ा 200 के करीब

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: जिले में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार इसके मरीज मिल रहे हैं। बीते दिन यानी शुक्रवार को जिले में 11 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 197 पहुंच गई है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले में लगातार डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। डेंगू ने अब अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिले में अब तक डेंगू के 197 मरीज मिले हैं। बीते दिन यानी शुक्रवार को 11 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 197 हो गई है। बीते दिन मिले नए मरीजों में बोचहां, मुसहरी और शहरी क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। जिले में लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इससे बचाव को लेकर छिड़काव कराया जा रहा है। 

ये हैं डेंगू के प्रमुख लक्षण

डेंगू के मरीजों में तेज बुखार, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, सिर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके अलावा आंखों मे दर्द, जी मिचलाना और उल्टी होना जैसे लक्षण भी दिखते हैं। गंभीर मामलों में नाक, मुंह व मसूड़ों से खून आना व स्किन पर चकत्ता उभरने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कैसे फैलता है डेंगू

बता दें, डेंगू लोगों में एडीज प्रजाति की मादा मच्छरों के काटने से फैलता है। कभी-कभी टाइगर मच्छर यानी एडीज एल्बोपिक्टस के काटने से भी यह बीमारी फैलती है। जब एडीज प्रजाति का मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति को काटता है और उसके बाद वह स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, जिससे वह भी संक्रमित हो जाता है। बता दें, यह वायरस गर्भवती महिला से उसके शिशु में या रक्तदान के माध्यम से भी फैल सकता है।

ऐसे करें बचाव

एडीज मच्छर जमे हुए पानी में पनपता है। ऐसे में घर के कूलर, पानी टंकी, चिड़ियो के लिए बर्तन में रखे गए पानी, फ्रिज के ट्रे और पौधों के गमलों में पानी को अधिक समय तक पानी न जमा होने दें। उसे हमेशा बदलते रहें।

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन