मुजफ्फरपुर नगर निगम: सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर सियासी तपिश तेज, पूर्व विधायक के खेमे का पलड़ा भारी

Updated:
विज्ञापन
Councillors discussing strategy for Muzaffarpur municipal election

नगर निगम

मुजफ्फरपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए दोनों गुटों की ओर से गोपनीय बैठकों का दौर जारी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

देवेश कुमार, मुजफ्फरपुर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच मुजफ्फरपुर नगर निगम का सियासी पारा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है. आगामी 30 मई को प्रस्तावित सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर नगर निगम के भीतर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है.

समिति में अपनी जगह पक्की करने और वर्चस्व की जंग में पार्षदों को दो धड़ों में बांटकर सियासी बिसात बिछाई जा रही है. अभी तक सामने आ रहे समीकरणों में पूर्व विधायक का खेमा मजबूत और आगे दिखाई दे रहा है.

महापौर-उप महापौर खेमा बैकफुट पर

इस चुनावी मुकाबले में सबसे दिलचस्प स्थिति महापौर और उप महापौर खेमे की बताई जा रही है, जो फिलहाल कमजोर नजर आ रहा है.

असल मुकाबला पर्दे के पीछे से सक्रिय वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक के गुटों के बीच सिमट गया है. दोनों ही पक्ष अपने-अपने समर्थन में पार्षदों को जोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक चुके हैं.

नगर निगम के सियासी गलियारों में चर्चा है कि पार्षदों के मौजूदा संख्या बल के आधार पर पूर्व विधायक का पलड़ा भारी माना जा रहा है.

बंद कमरों में चल रही रणनीति

चुनावी बाजी अपने पक्ष में करने के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर गोपनीय बैठकों का दौर जारी है.

दोनों गुटों की ओर से पार्षदों को अपने पाले में लाने और उन्हें रिझाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं. रणनीति को लेकर इतनी गोपनीयता बरती जा रही है कि कोई भी पक्ष खुलकर अपनी स्थिति बताने को तैयार नहीं है.

प्रस्तावक और समर्थक जुटाने में परेशानी

नगर निगम की सियासत में दूसरे खेमे के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने उम्मीदवारों के लिए प्रस्तावक और समर्थक जुटाने की बताई जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, इस संकट ने कमजोर पड़ रहे गुट की चिंता बढ़ा दी है. वहीं मजबूत खेमा लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा हुआ है.

अब सभी की नजरें 30 मई को होने वाले चुनाव पर टिकी हैं, जहां यह साफ होगा कि नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति में किस गुट का दबदबा कायम होता है.

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन