खूनी जंग: मैनेजमेंट कॉलेज बना रणक्षेत्र, बाहरी गुंडों ने छात्र का सिर फोड़ा, दहशत में कैंपस

Updated:
विज्ञापन

खूनी जंग: मैनेजमेंट कॉलेज बना रणक्षेत्र, बाहरी गुंडों ने छात्र का सिर फोड़ा, दहशत में कैंपस

मुजफ्फरपुर के मैनेजमेंट कॉलेज में लड़की के विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे चलने से छात्र घायल। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

Muzaffarpur College Clash:   सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर चौक के पास एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज गुरुवार को अचानक जंग का मैदान बन गया. थर्ड सेमेस्टर के छात्रों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने बाहर से असामाजिक तत्वों और सीनियर छात्रों को बुला लिया. बाहरी लड़कों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें खबड़ा निवासी छात्र हर्षवर्धन का सिर फट गया और उसका दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले के मुख्य बिंदु और विवाद की वजह

  • पुरानी रंजिश: पीड़ित छात्र के मुताबिक यह विवाद फर्स्ट सेमेस्टर से चल रहा है. आरोपी छात्र अपनी महिला मित्र पर टिप्पणी का झूठा आरोप लगाकर पहले भी कई बार उलझ चुका है.
  • दो दिन में दूसरी झड़प: दो दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे कॉलेज प्रशासन ने सुलझा दिया था.
  • घात लगाकर हमला: गुरुवार को आरोपी पक्ष हर्षवर्धन के दोस्त को जबरन खींचने लगा. विरोध करने पर बाहर से बुलाए गए लड़कों ने लाठी-डंडों से लहूलुहान कर दिया.
  • पुलिस में शिकायत: घायल छात्र के पिता ने सदर थाने में बैरिया निवासी नामजद छात्र और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

पुल के नीचे नशेडिय़ों का जमावड़ा बना सिरदर्द

कॉलेज के छात्रों का आरोप है कि भगवानपुर पुल के नीचे स्थित एक दुकान के पास सूखा नशा करने वाले असामाजिक तत्वों का स्थाई डेरा रहता है. जब भी कॉलेज में छात्रों के बीच मामूली कहासुनी होती है, ये बाहरी नशेड़ी तुरंत मारपीट में कूद पड़ते हैं और छात्रों को निशाना बनाते हैं. स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए और ऐसे उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई हो.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में NIA का बड़ा एक्शन, AK-47 तस्कर भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, पूछताछ जारी


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन