बाजार जाने निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता, मां ने शादी की नीयत से भगाने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

AI जेनरेटेड फोटो

Muzaffarpur Kidnapping Case: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Kidnapping Case: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी किशोरी

प्राथमिकी के अनुसार, 30 जून को नाबालिग लड़की बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

युवक पर भगाने का आरोप

पीड़िता की मां का कहना है कि खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ लेकर चला गया है. इसके बाद वह आरोपी के घर पहुंचीं और पूछताछ की.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

मारपीट और धमकी देने का भी आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी के परिजनों ने पूछताछ करने पर उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और धमकी देकर वहां से भगा दिया.

पुलिस जांच में जुटी

मनियारी थाना पुलिस ने मामले में कांड दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और किशोरी की बरामदगी के साथ-साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: हर साल क्यों डूब जाता है मुजफ्फरपुर? नेपाल से लेकर बूढ़ी गंडक तक जानिए बाढ़ की पूरी कहानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन