प्यार के चक्कर में इज्जत, पैसा और परिवार गंवायी, 1165 किमी दूर अंबाला स्टेशन पर छोड़कर प्रेमी फरार
सांकेतिक फोटो
Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर की एक युवती प्रेम के झांसे में आकर घर से जेवर और नकदी लेकर भागी लेकिन अंबाला स्टेशन पर प्रेमी ने पानी लाने का बहाना बनाकर उसे छोड़ दिया. दो दिन की तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो युवती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.
Muzaffarpur, चंदन सिंह : मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को प्यार के चक्कर में अपनी इज्जत, पैसा और परिवार से हाथ धोना पड़ा. जिस प्रेमी के सहारे अपने परिवार के छोड़कर घर से 24 हजार नकदी और 1 लाख 20 हजार रुपये का आभूषण लेकर भाग निकली. परिवार वालों से नाता तोड़कर मंदिर में शादी की वह अंबाला जंक्शन पर पानी लाने का बहाना करके ट्रेन में छोड़कर भाग निकला.
दो दिन तक इंतजार करती रही लड़की
पीड़िता दो दिनों तक भूखे- प्यासे अंबाला में अपने प्रेमी की तलाश की. उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था. काफी खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिला तो वापस घर लौट आयी. लड़के के घर गयी तो उसके परिवार के लोग बहू मानने से इनकार कर दिया. अब युवती ने इंसाफ के लिए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
क्या-क्या साथ लेकर गई थी लड़की
थाने में दर्ज प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि उसके बगल के गांव का एक लड़का उसके संपर्क में आया. वह बहला- फुसला कर शादी का झांसा देकर पहले यौन शोषण किया. बीते 14 मई को उसका प्रेमी घर से भगाकर ले गया. फिर थाना क्षेत्र के एक शिव मंदिर में ले जाकर शादी किया. वह घर से एक लाख 20 हजार रुपये की ज्वेलरी व 24 हजार नकदी भी अपने साथ लेकर गयी थी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कैसे भागा प्रेमी
लड़की ने बताया कि आरोपी चार दिनों तक थाना क्षेत्र के एक गांव में रखा. फिर 18 मई को उसको मुजफ्फरपुर जंक्शन ले गया. वहां से अंबाला की ट्रेन में हम दोनों चढ़ गए. उसका कथित प्रेमी पति सुरक्षा का बहाना बनाकर सारी ज्वेलरी व 24 हजार नकदी अपने पास में रख लिया.
उसने कहा कि उसके मोबाइल से पुलिस आसानी से लोकेशन ट्रेस कर लेगी. उसके मोबाइल का सिम तोड़कर फोन अपने पास रख लिया. घर से 1165 किमी दूर अंबाला स्टेशन पर उतरने के बाद आरोपी बोला कि पानी लेकर आ रहे हैं, उसको जंक्शन पर छोड़कर भाग निकला.
इसे भी पढ़ें: बिना नाम लिए किसे महागठबंधन का सीएम फेस बता गए कांग्रेस प्रभारी, बोले- ‘हमारे माइंड में तो कोई डाउट नहीं है’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










