टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने का झांसा, साइबर अपराधियों ने 3.65 लाख ठगे

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने का लालच देकर एक व्यक्ति से 3.65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने टास्क के बदले मुनाफा कमाने का झांसा देकर पीड़ित को जाल में फंसाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Telegram Scam: मुजफ्फरपुर में साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम के जरिए टास्क पूरा करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 3.65 लाख रुपये की ठगी कर ली. मामले को लेकर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीड़ित करजा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Telegram पर मुनाफे का दिया लालच

पीड़ित अमन ने साइबर पुलिस को बताया कि साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम ऐप के जरिए उनसे संपर्क किया था. उन्हें टास्क पूरा करने के बदले मुनाफा कमाने का लालच दिया गया. इसके बाद वह साइबर अपराधियों के झांसे में आ गये.

आरोप है कि इसी दौरान उनके एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक खातों से छह अलग-अलग किस्तों में कुल 3 लाख 65 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी.

खाते से रुपये कटने के बाद 1930 पर की शिकायत

खाते से रुपये कटने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी. इसके साथ ही संबंधित बैंकों को भी घटना की जानकारी दी गयी.

साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए लेनदेन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

बोचहां में फर्नीचर लदे मैजिक से 54 कार्टन शराब बरामद, चालक व तस्कर फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन