13 फाइलेरिया मरीजों को दी एमएमडीपी किट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
13 फाइलेरिया मरीजों को दी एमएमडीपी किट
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर
. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुशहरी के नरौली गांव की मरीज नीतू देवी ने 13 फाइलेरिया मरीजों के बीच मोरबिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसेबिलिटी प्रिवेंशन (एमएमडीपी) किट का प्रशिक्षण दिया. इस दौरान नीतू ने फाइलेरिया मरीजों को व्यक्तिगत स्वच्छता का भी पाठ पढ़ाया. मालूम हो कि नीतू एक फाइलेरिया मरीजों के ग्रुप से जुड़ी हैं, जिसका नाम महादेव है. इस दौरान कुढ़नी के 13 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का भी वितरण किया गया. इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश ने बताया कि एमएमडीपी किट के इस्तेमाल से फाइलेरिया मरीजों को काफी सहूलियत होती है. इसका इस्तेमाल फाइलेरिया मरीजों को इसके एक्यूट अटैक से भी बचाता है. मौके पर बीएचआई संजय रंजन, पीरामल के कार्यक्रम पदाधिकारी इफ्तिखार खान, सृष्टि, यूनिसेफ बीएमसी राजन शर्मा, मुरारी कुमार, डब्ल्यूएचओ से विकास, आशा फैसिलिटेटर रेणु, आशा कार्यकर्ता अनीता, सोनी, चंदा, रीता, विभा,सुनीता सहित अन्य लोग मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन