उपद्रवियों ने लगायी आग, सात एकड़ का खड़ जला

Updated at : 27 Jul 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
उपद्रवियों ने लगायी आग, सात एकड़ का खड़  जला

सरैयाथाना क्षेत्र में बघनगरी मध्य विद्यालय के समीप चौर में शनिवार की दोपहर अज्ञात उपद्रवियों द्वारा खड़ के खेत में आग लगा दिया, जिससे लगभग सात एकड़ खेत में लगा खड़ जल गया.

विज्ञापन

बघनगरी मध्य विद्यालय के समीप चौर में हुई घटना प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में बघनगरी मध्य विद्यालय के समीप चौर में शनिवार की दोपहर अज्ञात उपद्रवियों द्वारा खड़ के खेत में आग लगा दिया, जिससे लगभग सात एकड़ खेत में लगा खड़ जल गया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सरैया थाना की फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मामले में गजाधर ठाकुर, पंकज ठाकुर, प्रेम ठाकुर, उमेश शर्मा, बिन्नु ठाकुर, अजय ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, रुदल ठाकुर आदि ने बताया कि शनिवार की दोपहर अज्ञात उपद्रवियों ने खड़ के खेत में आग लगा दी, जिससे काफी तेजी से आग मध्य विद्यालय तथा पंचायत सरकार भवन बघनगरी की तरफ बढ़ने लगी. लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया. मामले की सूचना थानाप्रभारी जय प्रकाश सिंह को दी गयी़ सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक सात एकड़ में लगी खड़ की फसल जल गयी. वहीं आग की लपट से कुछ धन की फसल भी बर्बाद हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन