Muzaffarpur : तुर्की में बदमाशों ने युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
Muzaffarpur : तुर्की में बदमाशों ने युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन दरधा में ननिहाल में रह रहे युवक के साथ चार-पांच बदमाशों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना बीते 24 जनवरी को हुई थी. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है़ बताया गया कि संजीव कुमार 23 जनवरी को अपने नाना सोनेलाल मांझी के यहां सरस्वती पूजा की थी. संजीव मोतीपुर थाना क्षेत्र के मेघुआ गांव का रहनेवाला है. वह नाना के ही घर पर रहता है. पीड़ित ने बताया कि पूजा के बाद ट्रैक्टर से मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहा था. इसी बीच कुछ बदमाश गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और ट्रैक्टर भी छीन लिया, जिसे स्थानीय जनप्रतिनिधि ने दो दिन बाद दिलवाया. आरोपियों ने फिर 26 जनवरी को उसे उसके नाना के घर से उठाकर अपने गांव ले गया और बांध कर बेरहमी से पिटाई की. ग्रामीणों के बीचबचाव से उसकी जान बची. तुर्की प्रभारी संदीप कुमार महतो ने बताया कि मामले में प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए