अगले हफ्ते से माइक्रोबायोलॉजी लैब की सेवा मिलेगी

Updated:
विज्ञापन

अगले हफ्ते से माइक्रोबायोलॉजी लैब की सेवा मिलेगी

विज्ञापन

एमसीएच में माइक्रोबायोलॉजी लैब के उपकरण हो रहे स्टॉल

मुजफ्फरपुर.

सदर अस्पताल में अगले सप्ताह से माइक्रोबायोलॉजी लैब की सेवा मरीजों को मिलने लगेगी.अस्पताल के मरीज आरटीपीसीआर, वायरल लोड, कल्चर सेंसिविटी बैक्टीरियल समेत करीब 40 तरह की जांचों की यहां करा सकेंगे. अभी उन्हें इन जांचों के लिए मेडिकल कॉलेज या फिर निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ता है. अस्पताल अधीक्षक डॉ बाबू साहब झा ने कहा कि एमसीएच में हेपेटाइटिस बी, सी व एचआइवी समेत कई जांचें होती हैं, लेकिन माइक्रोबायोलॉजी लैब नहीं होने की वजह से संक्रमित मरीजों को जांच कराने के लिए मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था. यहां जांचों की संख्या अधिक होने की वजह से मरीज को रिपोर्ट के लिए कई-कई दिन इंतजार करना पड़ता था. अब सदर अस्पताल में लैब बनने से करीब 40 तरह की जांचें हो सकेंगी. सीएचसी व पीएचसी से आने वाले आरटीपीसीआर समेत अन्य बैक्टीरियल जांच भी करायी जा सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन