मिथिला एक्सप्रेस में सफर कर रहे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

Updated:
विज्ञापन

मिथिला एक्सप्रेस में सफर कर रहे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर रक्सौल से हावड़ा तक चलने वाली गाड़ी संख्या-13022 मिथिला एक्सप्रेस में साेमवार को हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत हो गयी. परिजनों ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मृतक को उतारा तो कुछ देर के लिए सनसनी फैल गयी है. मृतक की पहचान फगुनी रजक (उम्र 65 वर्ष) के रूप में हुई है. जो पातेपुर वैशाली के रहने वाले हैं. आरपीएफ और जीआरपी के अनुसार मिथिला एक्सप्रेस 2:50 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पर पहुंची. बुजुर्ग की पत्नी कौशल्या देवी व उनके भाई जयराम बैठा प्लेटफार्म संख्या-1 पर उतरे. मौके पर उपस्थित आरपीएफ जीआरपी और टीसी के द्वारा पूछताछ करने पर, उनके द्वारा बताया गया कि तबीयत खराब थी, इनको रक्सौल से लेकर ट्रेन से आ रही थी. वहां आंख का ऑपरेशन हुआ था. जब ट्रेन चकिया रेलवे स्टेशन के पास थी तो उनके अचानक हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई. तत्काल वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी ने व्यक्ति की जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित किया. बाद में आवेदन के आधार पर शव परिजनों को सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन