बंदरा में मक्का फसल का कटाई दिवस मनाया गया

Updated:
विज्ञापन

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत प्रगतिशील किसान अनिल कुमार सहनी के पटसारा स्थित खेत में मक्का फसल का कटाई दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

बंदरा़ जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत प्रगतिशील किसान अनिल कुमार सहनी के पटसारा स्थित खेत में मक्का फसल का कटाई दिवस मनाया गया. केवीके तुर्की के वैज्ञानिक डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ रोहित मौर्या की देखरेख में फसल कटिंग की गयी़ बीज पी-3526 की फसल की कटाई 50 वर्ग मीटर में की गयी, जिसमें कुल उत्पादन से नमी की मात्रा को घटाकर 62 क्विंटल प्रति एकड़ का उत्पादन होने का अनुमान लगाया गया. मौके पर अंशुमन पांडेय, देवकुमार ठाकुर, प्रगतिशील किसान तेजनारायण सहनी, रामकरण सहनी, श्याम कुमार, सुरेश सहनी, रामबृक्ष सहनी, नोखेलाल सहनी, शिव नारायण सहनी समेत अन्य किसान मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन