मुजफ्फरपुर में शराब माफिया से घर से 30 लाख का विदेशी शराब जब्त, होली से पहले बड़ा एक्शन
तहखाना
Muzaffarpur Holi: जिस समय टीम छापेमारी करने पहुंची उस समय दरवाजे पर खड़ी कारों में शराब के कार्टन रखा जा रहा था. पुलिस को आता देखकर माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. एक महिला और युवक को हिरासत में लिया गए है.
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मोथहा फकीराना गांव में छापेमारी के दौरान एक घर के अंदर बने विशेष तहखाना से 30 लाख की विदेशी शराब जब्त की गयी है. ग्रामीण एसपी विद्यासागर के नेतृत्व में गुरुवार की अहले सुबह शराब माफिया मनोज राय और इंद्रजीत राय के घर पर छापेमारी की गयी. इसी दौरान घर के अंदर बने विशेष तहखाना से यह शराब पकड़ी गयी है.
पुलिस ने क्या बताया
पुलिस टीम ने मौके से तीन लक्जरी कार व एक फ्रिज को भी जब्त किया है. पुलिस टीम महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि रामपुर हरी थाना क्षेत्र के मोथहा फकीराना निवासी मनोज राय, इंद्रजीत राय और उसके एक भाई तीनों मिलकर शराब के काफी समय से शराब कर कारोबार करते आ रहे है. उनके घर में होली को लेकर काफी मात्रा में शराब स्टॉक किये जाने की सूचना मिली. इसके आधार पर एक विशेष टीम गठन किया गया.
इसे भी पढ़ें: Bhumi Survey: नीतीश सरकार ने बढ़ाई जमीन सर्वे की समय सीमा, दिसंबर 2026 तक होगा सर्वेक्षण, जानें लेटेस्ट अपडेट
कार से करते थे कारोबार
टीम ने गुरुवार की अहले सुबह तीन बजे सुबह में रेड किया . तलाशी में तो घर के अंदर जमीन के नीचे एक विशेष तहखाना बनाया हुआ मिला. जिसकी जांच की गयी तो भारी मात्रा में विदेशी शराब स्टॉक किया हुआ मिला. पुलिस ने तीन लग्जरी कार और एक फ्रिज को जब्त किया है. जब्त कार का इस्तेमाल शराब कारोबार में किया जाता था.
इसे भी पढ़ें: Bihar: होली से ठीक पहले दो एयरपोर्ट पहुंचे सीएम नीतीश, अधिकारियों से बोले- जल्द पूरा हो निर्माण कार्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










