कुंदन सिंह हत्याकांड में अनिल चौबे और चुन्नू ठाकुर पर चलेगा ट्रायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jan 2025 12:55 AM
कुंदन सिंह हत्याकांड में अनिल चौबे और चुन्नू ठाकुर पर चलेगा ट्रायल
-ए
क फरवरी 2019 बैरिया में हुई थी कुंदन की हत्या
मुजफ्फरपुर.
बैरिया बस स्टैंड में छह साल पहले कुंदन सिंह हत्याकांड में चार्जशीट के बाद न्यायालय ने चुन्नू ठाकुर और सदातपुर निवासी अनिल चौबे पर दौरा सुपुर्दगी की कार्रवाई की है. इसके साथ ही केस फाइल सेशन ट्रायल के लिए भेज दिया गया है.अब एडीजे 20 के न्यायालय में चुन्नू ठाकुर और अनिल चौबे पर सेशन ट्रायल चलेगा. इसकी अगली तारीख नौ जनवरी तय की गयी है.हत्यारोपियों ने गवाही देने से मना किया था
बीते साल हुई गिरफ्तारी के बाद दोनों जेल में बंद है. पुलिस ने चार्जशीट में स्पष्ट किया है कि कोल्हुआ निवासी कुंदन सिंह की हत्या उसे कोर्ट में गवाही से रोकने के लिए की गयी थी. कुंदन सिंह सदर थाना के चर्चित पंकज हत्याकांड में गवाह था. उसे हत्यारोपियों ने गवाही देने से मना किया था. लेकिन, कुंदन नहीं मान रहा था. इसलिए कुंदन सिंह की हत्या की साजिश रची गयी. बैरिया स्टैंड में विभिन्न ट्रेवल्स के लिए बस के इंचार्ज के रूप में कुंदन सिंह काम कर रहा था. एक फरवरी 2019 को कुंदन सिंह एक बस ट्रेवल्स के टिकट काउंटर के पास बैठा हुआ था. इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर गयी थी.
कुंदन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी
कुंदन की पत्नी ने खुद को चश्मदीद बताकर बयान दर्ज कराया था. उसने एफआइआर में आरोप लगाया था कि वह पति के पास रुपये के लिए गयी थी. इसी दौरान चुन्नू ठाकुर, अनिल चौबे सहित अन्य व तीन चार अन्य अज्ञात लोग पहुंचे. सभी आरोपितों ने उसके सामने कुंदन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. एफआइआर के बाद पुलिस ने इस मामले में सीतामढ़ी के प्रांजल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. प्रांजल पर अलग से ट्रायल चल रहा है. आरोपित श्रीनारायण सिंह की शिवहर में हत्या हो चुकी है. मामले में पुलिस ने अब तक प्रकाश सिंह बादल को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. उसे फरार घोषित करते हुए चार्जशीट दाखिल की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










