कोविड से बचाव के लिए अस्पतालों में तैयारी रखें दुरुस्त
Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
कोविड से बचाव के लिए अस्पतालों में तैयारी रखें दुरुस्त
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
एक बार फिर से कोविड के केस बढ़ रहे हैं. कोविड के नए वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ 7 की एंट्री से लोगों में दहशत है. कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को सूबे के सभी सिविल सर्जन के साथ वीसी की. उन्होंने सभी सीएस को अलर्ट रहने को कहा है. सर्दी जुकाम निमोनिया वाले मरीजों को एहतियात के साथ स्वास्थ्य परीक्षण करने को कहा गया है. इसके साथ ही अगर लक्षण मिलते है तो आरटीपीसीआर की जांच मेडिकल काॅलेज में कराने को कहा गया है. हालांकि जांच के लिए अभी किट उपलब्ध नहीं हो पायी है. विभाग द्वारा जिले भर के लिए करीब 500 टेस्ट किट की मांग की गयी है. सीएस डॉ अजय कुमार ने कहा कि कोरोना के नये वेरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा है. सर्दी, जुकाम, बुखार या निमोनिया के लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों का आरटीपीसीआर टेस्ट करने को कहा गया है.अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की तैयारी शुरू
स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन को दुरुस्त करने को कहा है. ज्यादा पीड़ितों को संदिग्ध सूची में रखने को कहा गया है. कोविड की टेस्टिंग व्यवस्था मेडिकल काॅलेज में होगी. निजी अस्पतालों को भी कम से कम 10 बेड आरक्षित रखने को कहा गया है. वहीं सदर अस्पताल, निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए लेबोरेटरी में भेजने को कहा है. नए वेरिएंट को काफी खतरनाक माना जा रहा है. इसके लक्षण पिछले वेरिएंट की तरह ही है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन