ePaper

कटरा प्रखंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित हो

Updated at : 06 Oct 2024 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
कटरा प्रखंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित हो

कटरा प्रखंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित हो

विज्ञापन

बाढ़ आपदा अनुश्रवण समिति की बैठक में प्रस्ताव पास कटरा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बाढ़ आपदा अनुश्रवण समिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नूर आलम ने की. सीओ मधुमिता कुमारी ने बाढ़ आपदा में चलाये जा रहे सामुदायिक किचन सहित पॉलीथिन सीट वितरण की जानकारी दी. चंगेल की मुखिया सुभद्रा कुमारी व यजुआर पश्चिमी के मुखिया अशोक ठाकुर ने पंचायत में दो-दो जगह सामुदायिक किचन चलाने की मांग की. मुखिया संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र सहनी व यजुआर मध्य पंचायत के मुखिया सुमन नाथ ठाकुर ने कहा कि पूरा प्रखंड बाढ़ से प्रभावित है, इसलिए पूरे प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया. बेरई दक्षिणी के मुखिया ने कहा कि हमारी पंचायत में फसल बर्बाद हो गयी है, लेकिन किसी के घरों में पानी नहीं घुसा. सीओ ने उपस्थित सदस्यों से 12 घंटे के अंदर बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही. मौके पर डाॅ गुलबहार, धीरेन्द्र कुमार, ललन महतो, विकास यादव, रौशन झा, नुनू चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. ———————————– हथौड़ी:: पूर्व विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को मदद का दिया आश्वासन हथौड़ी. सहिलारामपुर पंचायत में रविवार को बाढ़पीड़ितों से बोचहां की पूर्व विधायक बेबी कुमारी मिलने पहुंची. उन्होंने बात कर आपदा से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. वहीं पंचायत में शनिवार से दो सामुदायिक किचन चल रहा था. उन्होंने रविवार से पंचायत में चार जगहों पर सामुदायिक किचन चलाने की दिशा में पहल की. मौके पर सीओ विश्वजीत सिंह, भाजपा नेता आदर्श कुमार, मुन्ना राय, मुकेश मिश्रा, सुनील चौधरी, राजकिशोर साह, मनोज राय आदि उपस्थित थे. ——————————- कटरा:: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खजाना खोल चुकी है सरकार : विधायक कटरा़ औराई के विधायक सह पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने विधानसभा क्षेत्र की खंगुराडीह, पहसौल, बंधपुरा, तेहबारा पंचायतों का दौरा किया. लोगों से समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि बिहार सरकार व केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए खजाना खोल चुकी है. सरकारी राहत अविलंब उपलब्ध करायी जायेगी. सीओ से प्रभावित लोगों की सूची की मांग की गयी है. किसानों को फसल क्षति का भी मुआवजा दिया जायेगा. पशुओं के लिए पशुचारा की व्यवस्था की जायेगी़ क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करायी जायेगी. मौके पर मंडल अध्यक्ष शिशिर झा, नंद किशोर यादव, आशीष राम, सफा नफीस, संजय ठाकुर, मो शहाबुद्दीन, संजय दास, सहजानंद झा, अरुण सिंह, सुमन कुमार, सुरेश राय, कारी ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन