2 सितंबर को बिहार के इस शहर में लगेगा जॉब कैंप, इन 18 पदों पर होगी बहाली

सांकेतिक तस्वीर
Job Camp in Bihar: बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए 2 सितंबर को मुजफ्फरपुर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप में कुल 18 पदों पर बहाली की जाएगी. कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा.
Job Camp in Bihar: बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए 2 सितंबर को मुजफ्फरपुर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप में कुल 18 पदों पर बहाली की जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार यह शिविर बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर द्वारा 2 सितंबर (शनिवार) को गन्नीपुर स्थित संयुक्त श्रम नियोजनालय भवन, मुजफ्फरपुर में आयोजित किया जाएगा. कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा. इस जॉब कैंप में Chitralekha Retails LLP, Kalambagh Chowk, Muzaffarpur द्वारा सेल्समेन के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.
24 हजार रुपए होगी सैलरी
बता दें कि इस कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यहां से मिलने वाले रोजगार का वेतन 11 से 24 हजार रुपए प्रति महीना होगा. इसके साथ ही PF और ESI का भी लाभ दिया जाएगा. चयनित युवाओं की नौकरी का कार्य क्षेत्र मुजफ्फरपुर जिला होगा. इस कैंप में नौकरी पाने के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए.
साथ ले जाएं ये जरूरी डॉक्यूमेंट
अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक (तिरहुत प्रमंडल) जैनेंद्र कुमार ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार कार्ड और बायोडाटा के साथ 2 सितंबर 2025 को नियोजनालय परिसर में हाजिर होकेर इस अवसर का लाभ उठाएं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एनसीएस पोर्टल पर करें रजिस्टर
इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए आवेदकों को एनसीएस पोर्टल पर नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. जो इच्छुक अभ्यर्थी नियोजनालय में रजिस्टर्ड नहीं है, वह किसी भी वर्किंग डे पर नियोजनालय में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है. या फिर N.C.S Portal (www.ncs.gov.in) पर स्वयं Job Seekers के रूप में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है. N.C.S Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फ्री है.यह शिविर खासकर उन युवाओं के लिए एक बेहतर मौका है जो तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं. रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थी इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस स्टेशन पर होगा पूजा स्पेशल ट्रेन का टहराव, 4 सितंबर से 15 नवंबर तक लगाएगी फेरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




