ePaper

हाथी चौक पर फटी पीएनजी गैस की पाइपलाइन, बड़ा हादसा टला

Updated at : 20 Aug 2024 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
हाथी चौक पर फटी पीएनजी गैस की पाइपलाइन, बड़ा हादसा टला

आइओसीएल ने कहा, निगम की लापरवाही, जिस जगह पाइपलाइन फटा, वहां पर हाइटेंशन तार

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर नाले की सफाई के दौरान मंगलवार की दोपहर हाथी चौक पर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की हाई प्रेशर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गयी. जेसीबी से पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण पीएनजी गैस की लीकेज से अचानक पानी के अंदर से फव्वारा निकलने लगा. इसे देख जेसीबी से नाले की सफाई कर रहे ड्राइवर व मौजूद निगम कर्मी वहां से जेसीबी से लेकर फरार हो गये. देखते-देखते बड़ी संख्या में भीड़ जुट गयी. लोग पहले पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की बात बोलने लगे. लेकिन, गैस का बदबू निकलने से लोगों को जैसे ही एहसास हुआ कि पीएनजी का पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके बाद भीड़ वहां से हटने लगी. आसपास के लोग दहशत में आ गये. घरों के साथ-साथ दुकान का शटर गिरा लोग बाहर निकल गये. लगभग आधे घंटे तक दहशत के साये में लोग रहे. बाद में स्थानीय लोगों ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आइओसीएल) के टोल फ्री और इमरजेंसी नंबर पर सूचित किया. इसके बाद मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के वाल्व को बंद किया. इसके बाद गैस की लीकेज बंद हुई. इस दौरान मुख्य पाइपलाइन होने के कारण बड़ी मात्रा में पीएनजी गैस के लीक होने की बात बतायी जा रही है. थोड़ी चूक से हो जाता बड़ा हादसा : आइओसीएल आइओसीएल के ऑपरेशन मेंटेनेंस इंचार्ज राजीव झा ने बताया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गयी है. पानी के अंदर पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से आग नहीं लगी. जिस जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई. ठीक उसके ऊपर से बिजली का हाईटेंशन तार गुजरा है. इससे आग लगने की पूरी आशंका थी. नगर निगम की थोड़ी चूक के कारण शहर में बड़ा हादसा हो जाता. निगम को इस तरीके से जेसीबी लगा नाले की सफाई नहीं करनी चाहिए. जहां-जहां से गैस पाइपलाइन गुजरा है. हर जगह बोर्ड लगा है. आगे से ऐसे प्वाइंट पर जेसीबी से खुदाई या फिर नाले की सफाई से पहले आइओसीएल को नगर निगम अवश्य सूचित करें. बॉक्स ::: शहर के पूर्वी इलाके के दो हजार घरों में पीएनजी सप्लाई आइओसीएल की तरफ से पूरे शहरी क्षेत्र में पीएनजी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है. वर्तमान में शहर के पूर्वी इलाके यानी मिठनपुरा, बेला, बावन बीघा सहित आसपास के लगभग 2000 घरों में पाइपलाइन से गैस की सप्लाई हो रही है. मंगलवार को हाथी चौक के समीप जो पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुआ. वह मेन पाइप लाइन है. इससे पूरे शहर में सप्लाई होना है. आइओसीएल लगभग तीन साल से पाइप लाइन बिछाने का काम शहरी क्षेत्र में कर रही है. बॉक्स ::: गैस लीक होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत शहरी क्षेत्र में अगर कहीं पीएनजी पाइपलाइन या फिर एलपीजी गैस सिलेंडर में लीकेज आदि की समस्या है. तो तुरंत आइओसीएल के टोल फ्री नंबर 18001807788 या फिर एरिया इमरजेंसी नंबर 9693989339 पर कॉल कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन