एसडीओ पूर्वी ने की वायरल वीडियो के मामले की जांच

Updated at : 11 Sep 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ पूर्वी ने की वायरल वीडियो के मामले की जांच

वायरल वीडियो की जांच

विज्ञापन

प्रखंड के दर्जनों डीलरों ने वायरल वीडियो के विरोध में बयान दिया वीडियो वायरल करने के आरोपी डीलर ने सिर्फ पक्ष में बयान दिया प्रतिनिधि, सकरा एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने बुधवार को सकरा प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर आपूर्ति विभाग से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की. इस दौरान एसडीओ पूर्वी ने बीडीओ के कार्यालय कक्ष में डीलरों से बात की एवं बयान भी दर्ज किया. उसके बाद एसडीओ ने वीडियो वायरल करने वाले डीलर से भी बात की एवं उसका बयान भी दर्ज किया. एसडीओ पूर्वी ने बताया कि प्रखंड के दर्जनों डीलरों ने वायरल वीडियो के विरोध में बयान दिया है. जबकि वीडियो वायरल करने के आरोपी डीलर ने सिर्फ वायरल वीडियो के पक्ष में बयान दिया है. पक्ष में बयान देने के लिए साक्ष्य की मांग की गयी है. वायरल वीडियो साक्ष्य नहीं है. साक्ष्य मिलने पर मामले की रिपोर्ट की जायेगी़ वीडियो वायरल के लिए कार्रवाई पुलिस करती है. मालूम हो कि सोशल मीडिया पर आपूर्ति विभाग से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. मामले में जिला प्रशासन ने जांच का आदेश एसडीओ पूर्वी को दिया है. जांच के दौरान बीडीओ मनोज कुमार, एमओ सविता कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन