मिशन दक्ष की विशेष कक्षा का औचक निरीक्षण शिक्षा सचिव

Updated:
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश के दौरान चलने वाली मिशन दक्ष की विशेष कक्षा का शिक्षा सचिव सतीशचंद्र झा ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

गायघाट़ ग्रीष्मावकाश के दौरान चलने वाली मिशन दक्ष की विशेष कक्षा का शिक्षा सचिव सतीशचंद्र झा ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वे प्रखंड के मध्य विद्यालय जारंग, मध्य विद्यालय जारंग डीह, मध्य विद्यालय गायघाट, मध्य विद्यालय मकरंदपुर बालक में जाकर विशेष दक्ष कक्षा का जायजा लिया. लगभग सभी विद्यालयों में मिशन दक्ष के तहत चलने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन हो रहा था. शिक्षा सचिव ने सही तरीके से कक्षा संचालन के लिए आदर्श मध्य विद्यालय गायघाट के प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज कुमार को बधाई दी़ वहीं मध्य विद्यालय मकरंदपुर बालक में कक्षा संचालन में अनियमितता को लेकर एक शिक्षिका को फटकार भी लगायी. दक्ष कक्षा के निरीक्षण के साथ-साथ शिक्षा सचिव ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की. इस दौरान शिक्षा सचिव के साथ जिला संसाधनसेवी संतोष कुमार एवं गायघाट प्रखंड संसाधनसेवी चंदन कुमार मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन