भूमि सर्वे के लिए आमसभा में दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

सकरा प्रखंड की रामपुर कृष्ण पंचायत में शनिवार को भूमि सर्वे को लेकर आम सभा की गयी. अध्यक्षता पंचायत की मुखिया विभा देवी ने की.

विज्ञापन

सकरा़ प्रखंड की रामपुर कृष्ण पंचायत में शनिवार को भूमि सर्वे को लेकर आम सभा की गयी. अध्यक्षता पंचायत की मुखिया विभा देवी ने की. आम सभा में पंचायत के राजस्व ग्राम कान मनियारी, महमदपुर कंठ, महमदपुर बुजुर्ग, रेपुरा, सुस्ता, हरिपुर कृष्ण आदि गांव के लोग शामिल हुए. इस दौरान लोगों को भूमि सर्वे की जानकारी दी गयी. साथ ही इसके लिए साक्ष्य के साथ प्रपत्र 1 एवं 2 अमीन के पास या ऑनलाइन जमा कराने की बात कही गयी. आम सभा में आम लोगों ने अपने खतियान, पूर्व के नक्शा, चकबंदी, ऑनलाइन जमाबंदी में गड़बड़ी सहित कई समस्याएं बतायीं. इसके निदान के बिना सर्वे को असंभव बताया. साथ ही वरीय अधिकारी से मार्गदर्शन के बाद सर्वे आरंभ करने की बात कही गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन