एचआइवी : चतुर्भुज स्थान में तीन संदिग्ध मिले
एचआइवी : चतुर्भुज स्थान में तीन संदिग्ध मिले
मुजफ्फरपुर. जिले में एचआइवी के मरीज बढ़ रहे हैं. पहले ब्रह्मपुरा में चार एचआइवी के मरीज मिले थे. गुरुवार को वार्ड 40 स्थित चतुर्भुज स्थान इलाके में एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने शिविर लगाया. सीएस डॉ अजय कुमार ने कहा कि 169 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी. जांच में तीन लोग एचआइवी के संदिग्ध पाए गए और सिफलिस बीमारी के 21 संदिग्ध मरीज मिले. सिफलिस बीमारी भी एक यौन संक्रामक बीमारी है. एचआइवी व सिफलिस बीमारी के संदिग्ध मरीजों के सैंपल को एसकेएमसीएच भेजा जायेगा. शिविर का उद्घाटन स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक डॉ राजेश कुमार, सीएस, जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सीके दास व वार्ड पार्षद मो इकबाल हुसैन ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए