आजादी के नायकों का संदेश लेकर मुजफ्फरपुर से खुलकर बेतिया पहुंची हेरिटेज स्पेशल ट्रेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2022 9:41 PM
हेरिटेज स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से मोतीपुर, मोतिहारी और सुगौली के रास्ते बेतिया पहुंची. इस मौके पर रेल यात्रियों को महात्मा गांधी और अन्य सेनानियों के संघर्ष की गाथाओं से रूबरू कराया गया. इस मौके पर यात्रियों को आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी गई.
आजादी के अमृत महोत्सव पर मुजफ्फरपुर से बेतिया के लिए विशेष हेरिटेज ट्रेन रवाना शनिवार की सुबह सात बजे हुई. इस ट्रेन के तीन आइसीएफ कोच व दो एसएलआर कोच पर आजादी के आंदोलन से जुड़ी कलाकृतियां शामिल की गई हैं. आजादी के नायकों के संदेशों को मुजफ्फरपुर से शनिवार को चली हैरिटेज ट्रेन में शामिल किया गया है. अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार रॉय ने हरी झंडी दिखाकर हेरिटेज ट्रेन को बेतिया के लिए रवाना किया.
यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से मोतीपुर, मोतिहारी और सुगौली के रास्ते बेतिया पहुंची. इस मौके पर रेल यात्रियों को महात्मा गांधी और अन्य सेनानियों के संघर्ष की गाथाओं से रूबरू कराया गया. इस मौके पर यात्रियों को आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी गई. हैरिटेज ट्रेन की रवानगी के अवसर रेल अधिकारियों ने सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया.
स्थानीय किसानों के आग्रह पर हैरिटेज ट्रेन में महात्मा गांधी के चंपारण प्रवास से जुड़ी स्मृतियों को शामिल किया गया था. बताया गया था कि इससे नयी पीढ़ी रेलवे के इतिहास से अवगत होगी. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहिंसा व सत्याग्रह के प्रयोग की शुरुआत से लोग अवगत होंगे.
Also Read: शेखपुरा में जहां दफन की गयी थी बेटी, उसी श्मशान में आरोपित पिता ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी
बता दें कि, पूर्व मध्य रेलवे के चयनित छह स्टेशनों से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पंडित दीन दयाल उपाध्याय व शहीद खुदीराम बोस और चंपारण सत्याग्रह से संबंधित लघु फिल्म को रिलीज किया है. इसे चयनित सभी स्टेशनों पूरे सप्ताह प्रसारित किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










