बारिश ज्यादा, फुटबॉल मैच 30 तक नहीं होंगे
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बारिश ज्यादा, फुटबॉल मैच 30 तक नहीं होंगे
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में रवि मेहता स्मृति सीनियर डिविजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का मैच 30 तक नहीं खेला जायेगा. मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब व सुरेश अचल सुपर शॉकर फुटबॉल क्लब के बीच मैच सुबह में खेला जाना था. यह भारी वर्षा व खेल मैदान में जलजमाव होने के चलते नहीं खेला जा सका. तय समय में दोनों टीमों के खिलाड़ी खेल के लिए मैदान में उतरे, इसके बाद निर्णायक मंडल के सदस्य मो करार, मो अलीमुद्दीन, इरशाद मलिक व दीपक कुमार के द्वारा खेल मैदान का निरीक्षण कर मैच खेलने हेतु मैदान को अनुपयुक्त बताया गया. निर्णायक दल के द्वारा खेल को स्थगित कर दिया गया व इसकी जानकारी आयोजन समिति को दी. इसके बाद मैच को रद्द कर दिया गया. लीग टूर्नामेंट के संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इस मैच के लिए पुनः नयी तिथि की घोषणा की जायेगी. खेल मैदान की स्थिति को व मौसम की स्थिति को देखते हुए 30 सितंबर तक टाई शीट के अनुसार घोषित सभी मैचों को स्थगित किया गया है. 29 व 30 सितंबर को मौसम व मैदान की स्थिति को देखने के बाद लीग मैच की तिथि की घोषणा की जायेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन