मुजफ्फरपुर-सुगौली सहित अलग-अलग रूट पर बदला जायेगा गार्डर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर-सुगौली सहित अलग-अलग रूट पर बदला जायेगा गार्डर
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
समस्तीपुर मंडल के अलग-अलग रूट पर रेल पुल का गार्डर बदलने की कवायद शुरू हो गयी है जिसमें मुजफ्फरपुर-पनियहवा खंड में पुल संख्या 337, 302, 149 व 277 का पीएससी स्लैब के द्वारा स्टील गार्डर बदला जायेगा. इसमें भैरोगंज खरपोखरा, खरपोखरा-बगहा, मुजफ्फरपुर-सुगौली, कुमारबाग व चकिया के बीच के चिह्नित पुलों पर काम होगा. ऐसे आधा दर्जन रूट को लेकर पूर्व मध्य रेल की ओर से टेंडर निकाला गया है. इसमें शामिल दो अलग-अलग निविदाओं के लिये करीब 20 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है. इसके तहत मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज खंड में मेहसी-चकिया के बीच पुल संख्या-171 भी शामिल है. इसके साथ ही बापूधाम मोतिहारी के अधिकार क्षेत्र में कपरपुरा-नरकटियागंज खंड में आधा दर्जन पुल का आरसीसी कल्वर्ट बॉक्स द्वारा पुनर्निमाण कार्य किया जायेगा. इसमें मुजफ्फरपुर-सुगौली खंड भी शामिल है. रेलवे की आधिकारिक बेव पोर्टल पर इस टेंडर के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है. काम शुरू होने के बाद ब्लॉक के कारण ट्रेनें भी प्रभावित होगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन