चमकी बुखार से पीड़ित बच्ची एसकेएमसीएच रेफर

Updated:
विज्ञापन

सकरा़ प्रखंड के गनीपुर बेझा गांव निवासी मनीष कुमार की पुत्री माही कुमारी (13) को तेज बुखार एवं चमकी के लक्षण होने पर बुधवार को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

सकरा़ प्रखंड के गनीपुर बेझा गांव निवासी मनीष कुमार की पुत्री माही कुमारी (13) को तेज बुखार एवं चमकी के लक्षण होने पर बुधवार को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि शाम करीब चार बजे बच्ची को तेज बुखार हो गया था. उसके बाद उसे चमकी आने लगी. इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे सकरा रेफरल अस्पताल ले गये. चिकित्सक ने बताया कि बच्ची में चमकी बुखार का लक्षण दिख रहा है. उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन