गरीब स्थान मंदिर के गेट पर महिला से झपट ली चेन
-बालूघाट रोड नंबर तीन से पूजा करने मंदिर जा रही थीं गीता देवी
-चेन छिनतई करते दोनों अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद -फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस मुजफ्फरपुर. गरीब स्थान मंदिर में पूजा करने जा रहीं गीता देवी के गले से बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने सोने की चेन झपट ली. महिला शोर मचाते हुए अपराधियों की बाइक के पीछे दौड़ती रहीं. लेकिन बदमाश तेजी से भाग निकले. मंदिर के गेट पर हुई वारदात से सैकड़ों लोग जुट गये. नगर थाने की टीम भी पहुंची. अपराधियों की सीसीटीवी फुटेज देखी गयी. इसमें बाइक सवार दोनों अपराधी दिख रहे हैं. उनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच होगी.पुलिस को दी लिखित शिकायत में गीता ने बताया कि वह न्यू कॉलोनी बालूघाट रोड नंबर तीन की रहनेवाली हैं. रोजाना सुबह गरीब स्थान मंदिर में पूजा करने जाती हैं. गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे घर से पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचीं. गेट के सामने सड़क पर बाइक सवार दो अपराधी आये और गले से चेन झपट ली. नगर थानेदार इंस्पेक्टर शरत कुमार ने बताया कि अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है. पिछले सप्ताह बीएमपी जवान की पत्नी की भी चेन बदमाशों ने मंदिर परिसर में उड़ा ली थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए