बास्केटबॉल : जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल की बालिका टीम ने जीता कांस्य

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बास्केटबॉल : जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल की बालिका टीम ने जीता कांस्य

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

आइआइटी पटना में चार अक्तूबर से छह अक्तूबर तक इन्फिनिटो वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता हुई. इसमें बास्केटबॉल चैंपियनशिप का भी आयोजन हुआ. जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश मणि ने बताया कि जीडी मदर स्कूल की बालिका टीम ने भी इसमें हिस्सा लिया था. सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली आइआइटी पटना व जीडी मदर स्कूल को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त हुआ. यह जानकारी जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश मणि ने दी. बास्केटबॉल टीम के कोच रणप्रताप जयसवाल ने बताया कि जीडी मदर की बालिका टीम ने बी बॉलर भोजपुर की टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 20-19 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी. सेमीफाइनल मुकाबला जेएनएल पटना की टीम के साथ हुआ. इसका स्कोर 19-22 रहा. इस मौके पर विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार, एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह, प्राचार्या नीलम सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन