घर में घुसे जंगली जानवर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

सकरा़ प्रखंड के जगदीशपुर बघनगरी गांव स्थित दक्ष कुमार उर्फ पन्नू लाल के घर में शनिवार की रात अज्ञात जंगली जानवर घुस गया. उसके घुसने से घर एवं आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया़

विज्ञापन

सकरा़ प्रखंड के जगदीशपुर बघनगरी गांव स्थित दक्ष कुमार उर्फ पन्नू लाल के घर में शनिवार की रात अज्ञात जंगली जानवर घुस गया. उसके घुसने से घर एवं आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया़ लोगों ने घर के मेन गेट में ताला बंद कर जंगली जानवर घर में ही कैद कर दिया़ उसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. लेकिन किसी ने उक्त जानवर को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके. लोगों ने इसकी सूचना सरपंच को दी. मौके पर पहुंचे सरपंच राकेश कुमार मिश्रा ने मामले की सूचना सकरा थाना एवं वन विभाग को दी. इसके बाद पहुंचकर वन विभाग की टीम ने उक्त जंगली जानवर को पकड़ लिया और अपने साथ ले गयी. सरपंच ने पंचायतवासियों को बताया कि बारिश के दिनों में अज्ञात जानवरों से बचाव के लिए अपने अपने घरों का दरवाजा शाम होते ही बंद कर ले़ंं

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन