रेलवे गुमटी के पास शराब तस्करी का खुलासा, पिकअप और 468 लीटर शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांटी थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप पर लदी करीब 468 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने शराब लदी पिकअप को भी जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: कांटी थाना पुलिस ने रविवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप पर लदी करीब 468 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शराब लदी पिकअप को भी जब्त कर लिया है. पूरे मामले की जानकारी एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने दी.

विज्ञापन

Kanti News: रेलवे गुमटी के पास पकड़ी गई शराब लदी पिकअप

थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि गश्त कर रहे एएसआई रंजीत कुमार को विदेशी शराब लदी पिकअप की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कांटी रेलवे गुमटी के पास वाहन को रोककर तलाशी ली. जांच में पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया.

छापेमारी में दूसरी जगह से भी बरामद हुई शराब

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार कारोबारियों ने एक अन्य स्थान पर शराब उतारे जाने की जानकारी दी. इसके बाद एएसआई रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ बताए गए ठिकाने पर पहुंचे, जहां छापेमारी कर करीब 30 कार्टन शराब बरामद की गई. दोनों स्थानों से कुल 39 कार्टन और 173 खुली बोतलों सहित लगभग 468 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई.

दो कारोबारी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर ओपी अंतर्गत पखनाहा श्रीराम निवासी मुकेश कुमार और अजय राय के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें: कलह ने छीनीं दो सांसें, पत्नी की मौत से टूटा पति, पहले खाया जहर, फिर फंदे से झूलकर दे दी अपनी कुर्बानी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन