नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 12 लाख की ठगी

Updated:
विज्ञापन

औराई. थाना क्षेत्र के एक गांव से नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी.

विज्ञापन

औराई. थाना क्षेत्र के एक गांव से नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी. संरहचिया गांव के एक पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर औराई थाना की ही धरहरवा पंचायत के रहने वाले को आरोपित करते हुए सीआइडी व एनएचआर विभाग में शिकायत की है़ कहा है कि विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 12 लाख रुपये की ठगी की गयी है़ आवेदन के साथ पीड़ितों ने ठगों को दी गयी राशि का ब्योरा भी दिया है. भुगतान खाता के माध्यम से ही दिया गया है. पीड़ितों ने बताया कि भुगतान कई किश्तों में किया गया है. थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि ठगी किये जाने का आवेदन दिया गया है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन