गांधीग्राम कुष्ठ आश्रम में मारपीट, महिला जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर परिषद क्षेत्र के गांधीग्राम कुष्ठ आश्रम में आपसी विवाद को लेकर एक गुट के लोगों ने मोहम्मद असरफ के दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की.

विज्ञापन

मोतीपुऱ नगर परिषद क्षेत्र के गांधीग्राम कुष्ठ आश्रम में आपसी विवाद को लेकर एक गुट के लोगों ने मोहम्मद असरफ के दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की. घटना में मो असरफ की पत्नी जैनब ख़ातून जख्मी हो गयी. परिजनों के सहयोग से जख्मी का इलाज सीएचसी में कराया गया. इस बाबत पीड़िता ने अपने देवर मो अकबर और देवरानी आसियाना खातून के खिलाफ थाना में शिकायत की है. पीड़िता ने बताया है कि दोनों आरोपी हमेशा किसी न किसी बहाने मारपीट करता रहता है. घटना के दिन उसके पति घर पर नहीं थे. इस बीच आरोपी उसे घर में अकेला पाकर आया और गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर उसके साथ मारपीट की. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन