पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति ने खाया जहर
पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति ने खाया जहर
मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के दरभंगा रोड के बखरी मोड़ के समीप एक युवक बेहोशी की हालत में मिला. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है. घटना रविवार की शाम की है. सोमवार को ईलाज के बाद होश में आने के बाद युवक ने बताया कि वह वैशाली के गौरौल थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पिछले कई दिनों से पारिवारिक विवाद और पत्नी की प्रताड़ना से तंग आ कर घर से भाग निकले. इसके बाद बह अहियापुर के बखरी पहुंचे. फिर जहर खा लिया. होश आने पर एसकेएमसीएच में भर्ती पाया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए