बैलेंस पूरा समाप्त होने के बाद रिचार्ज करने पर तुरंत नहीं आती बिजली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बैलेंस पूरा समाप्त होने के बाद रिचार्ज करने पर तुरंत नहीं आती बिजली

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.बिजली कंपनी द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने से पहले इसके क्विक रेस्पॉस के बारे में जानकारी दी गयी. लेकिन अभी स्थिति वैसी नहीं है, बिजली उपभोक्ताओं को मीटर रिचार्ज के दौरान काफी परेशानी हो रही है. एक तो इसके रिचार्ज में सबसे अधिक शिकायत पैसा फंसने को लेकर है. दूसरी शिकायत है कि रिचार्ज करने के बाद तुरंत बिजली नहीं आती है. जब इसकी शिकायत उपभोक्ता करते हैं तो सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी की बात बतायी जाती है, सर्वर का इशु है थोड़ी देर में ठीक हो जायेगा. अभी भी बहुत से उपभोक्ताओं को इस कारण परेशान होना पड़ता है. बिजली कंपनी के अधिकारियों की माने तो मीटर रिचार्ज जब पूरा समाप्त हो जाता है तो उसके बाद रिचार्ज करते समय बैलेंस मीटर में आने में कुछ देर का समय लगता है. ऐसी स्थिति सॉफ्टवेयर धीमी गति से चलता है उसे सिस्टम में अपडेट होने में थोड़ी परेशानी होती है. इस कारण बिजली चालू होने में विलंब होता है. ऐसे में प्रीपेड मीटर रिचार्ज संबंधित बिजली कंपनी द्वारा जारी टॉल फ्री हेल्प लाइन नंबर 1912 पर कर सकते हैं. वहीं ऑफिस आवर में इसके लिए लोकल मोबाइल नंबर 8700257077 जारी किया गया है. इस पर केवल प्रीपेड मीटर संबंधित शिकायत उपभाेक्ता कर सकते हैं. इस संबंध में शहरी वन डिवीजन के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सॉफ्टवेयर में कभी कभी कुछ समस्या होने के कारण रिचार्ज फंसने की शिकायत होती है. हमेशा यह परेशानी नहीं है, उपभोक्ता इसकी शिकायत टॉल फ्री हेल्प लाइन नंबर और लोकल स्तर पर जारी नंबर पर कर सकते हैं. रिचार्ज समाप्त होने मेें जब 20 से 30 रुपया बैलेंस रहे तभी रिचार्ज करे तो रिचार्ज की राशि तुरंत मीटर के खाते में अपडेट होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन