मुजफ्फरपुर: शिक्षकों से अवैध राशि मांगने के आरोप में वरीय लिपिक पर कार्रवाई, विभागीय जांच का आदेश

Updated:
विज्ञापन

जारी आदेश

पूर्वी चंपारण के एक लिपिक पर शिक्षकों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है. संतोषजनक जवाब न मिलने पर आरडीडीई ने विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया है. मामले की जांच सीतामढ़ी के डीईओ करेंगे.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: शिक्षकों से अवैध राशि मांगने के आरोप में तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई) राजदेव राम ने बड़ी कार्रवाई की है. आरडीडीई ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के वरीय लिपिक शिवनाथ विद्यार्थी को विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई

आरडीडीई की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वरीय लिपिक शिवनाथ विद्यार्थी के खिलाफ शिक्षकों से अवैध वसूली के आरोप में पहले स्पष्टीकरण मांगा गया था. जवाब की समीक्षा के बाद उसे संतोषजनक नहीं पाया गया. इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश जारी किया गया.

मामले की विभागीय जांच के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, सीतामढ़ी को संचालन पदाधिकारी यानी जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), पूर्वी चंपारण को उपस्थापन पदाधिकारी बनाया गया है.

अलग से बनेगा आरोप पत्र

विभागीय कार्रवाई के दौरान आरोपी कर्मी के खिलाफ अलग से आरोप पत्र यानी प्रपत्र क गठित कर निर्गत किया जायेगा. इसके आधार पर विभागीय जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

मोतिहारी से हटाकर पश्चिम चंपारण में किया गया प्रतिनियोजन

विभागीय कार्रवाई चलने तक शिवनाथ विद्यार्थी को उनके मूल पदस्थापन कार्यालय मोतिहारी से हटाकर कार्यालय सहायक निरीक्षक, बुनियादी सघन क्षेत्र वृंदावन, पश्चिम चंपारण (बेतिया) में प्रतिनियोजित किया गया है.

आरडीडीई कार्यालय से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उनका प्रतिनियोजन स्थल सहायक निरीक्षक, बुनियादी सघन क्षेत्र वृंदावन, पश्चिम चंपारण रहेगा. उनके वेतन का भुगतान अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर मूल पदस्थापन कार्यालय से किया जायेगा.

डीईओ की अनुशंसा के बाद आरडीडीई ने की कार्रवाई

विभागीय जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से शिक्षकों से अवैध वसूली के आरोप में वरीय लिपिक से पहले स्पष्टीकरण मांगा गया था. स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर डीईओ ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा आरडीडीई से की थी.

इसके बाद आरडीडीई स्तर से भी लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा गया. जवाब की समीक्षा के बाद उसे संतोषजनक नहीं पाया गया. इसी के बाद आरडीडीई ने विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश जारी किया.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर: जजुआर में एक रात 8 घरों में चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर सोनू व सीतामढ़ी का आभूषण कारोबारी गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन