दूर दराज से आते थे पैसे वाले ग्राहक, पांच महिला मिलकर चला रही थीं धंधा, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 29 Apr 2025 7:51 AM
Bihar
Bihar: मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच महिला तस्करों समेत आठ स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया. इन महिलाएं मिलकर शहर में स्मैक का धंधा चला रही थीं. पुलिस ने गुप्त सूचना पर अभियान चलाकर इन तस्करों का पर्दाफाश किया है.
Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में नशे के धंधे की चौंकाने वाली परतें सोमवार को तब खुलीं जब पुलिस ने एक साथ पांच महिला तस्करों समेत आठ स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना पर आधारित थी, लेकिन इसके पीछे की हकीकत ने पुलिस अधिकारियों को भी चौंका दिया.
पहली गिरफ़्तारी दादर पुल से
अहियापुर थाना क्षेत्र में दादर पुल के पास माला देवी नाम की महिला को स्मैक के साथ पकड़ा गया. जब उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो दो और नाम सामने आए विजय छपरा निवासी अमरजीत कुमार और शिबू कुमार. दोनों को भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और इनके पास से भी स्मैक की पुड़िया मिली.
फिर खुला महिला गैंग का राज
माला देवी की निशानदेही पर पुलिस ने सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट झील के पास छापेमारी की. वहां से राधा देवी, सुशीला देवी, बच्ची देवी और विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया. इस टीम के पास से गांजा और मादक पदार्थ की खेप बरामद की गई.
छापेमारी के दौरान बरामद किए गए नशीले पदार्थ
सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 123 पुड़िया स्मैक, 9 पुड़िया गांजा और 2900 रुपये नगद बरामद किए गए हैं. पुलिस को शक है कि यह गिरोह शहर के विभिन्न इलाकों में स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की आपूर्ति करता था. फिलहाल इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
सिटी एसपी विश्वजीत दयाल बोले
“हमारा विशेष अभियान लगातार जारी है. महिलाओं की संलिप्तता चिंताजनक है, लेकिन हमारी टीम ने एक बड़े गिरोह को धर दबोचा है। अब बाकी सदस्यों की तलाश में छापेमारी तेज़ कर दी गई है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










