संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में दहेज हत्या का केस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jul 2024 9:53 PM
सकरा थाना क्षेत्र के लौतन गांव में कृषि विभाग में पदस्थापित कर्मी की पत्नी प्रियंका कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है.
पारू थाना क्षेत्र निवासी पिता दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के लौतन गांव में कृषि विभाग में पदस्थापित कर्मी की पत्नी प्रियंका कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है. केस मृतका (प्रियंका) के पिता व पारू थाना क्षेत्र के मोहजमा गांव निवासी रामलाल पंडित ने दर्ज कराया है. इसमें दहेज में कार नहीं देने के कारण बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है. वहीं प्रियंका (मृतका) के पति संजीव कुमार, ससुर. सास, जेठानी सहित 10 लोगों को नामजद किया गया है. केस में आरोप लगाया है कि उसकी शादी तीन साल पहले लौतन निवासी संजीव से हुई थी. उसके बाद उसे एक बेटी हुई. उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार देने की मांग करने लगे. नहीं देने पर बेटी के साथ हमेशा मारपीट की जा रही थी. मामले को लेकर कई बार पंचायती भी हुई. लेकिन दहेज की मांग जारी रही. अंततः उसे मार डाला गया़ थानाध्यक्ष राजू पाल ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










