भोजपुरी में पहली बार इंट्री कर रहीं डायना खान और रति पांडेय

Updated:
विज्ञापन

भोजपुरी में पहली बार इंट्री कर रहीं डायना खान और रति पांडेय

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. पहली बार भोजपुरी फिल्म में इंट्री करने वाली अभिनेत्री डायना खान कहती हैं कि इस भाषा की फिल्म में काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा. यह मेरी भोजपुरी की पहली फिल्म थी. यह यादगार बनेगी और उम्मीद है कि इसे लाेग खूब पसंद करेंगे. मिले जब हम-तुम, हिटलर दीदी, शादी मुबारक जैसे फिल्म और टीवी सीरियल में काम कर चुकीं रति पांडेय पहली बार भोजपुरी फिल्म कर रही हैं. उन्होंने बताया कि पटना से आती हूं और यह तो मेरी माटी की भाषा है. शुरू से ही घर के लोग कहते रहे कि भोजपुरी फिल्में करो. एक अच्छे कंटेंट और टीम की तलाश थी. उन्होंने कहा कि यह फिल्म खास है क्योंकि इसकी स्टाेरी, गाने से लेकर प्रत्येक किरदार का अभिनय जोरदार है. मुझे लगता है कि यह फिल्म भोजपुरी की छवि निर्माण और लोगों को स्वस्थ मनाेरंजन कराने में सफल होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन