जदयू नेता पर जानलेवा हमला, खोखा बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औराई थाना क्षेत्र की बसंत पंचायत के मिर्जापुर गांव निवासी जदयू नेता मोहम्मद वसीम ने थाने में आवेदन देकर बच्चों के विवाद को लेकर 19 जून की देर रात 10-15 लोगों पर घर पर चढ़कर हंगामा करने व जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है़

विज्ञापन

बसंत पंचायत के मिर्जापुर गांव का है मामला दरवाजा तोड़ने का प्रयास व फायरिंग करने का आरोप प्रतिनिधि, औराई थाना क्षेत्र की बसंत पंचायत के मिर्जापुर गांव निवासी जदयू नेता मोहम्मद वसीम ने थाने में आवेदन देकर बच्चों के विवाद को लेकर 19 जून की देर रात 10-15 लोगों पर घर पर चढ़कर हंगामा करने व जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है़ साथ ही गोली चलाने की भी शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि जब हम लोग घर से बाहर नहीं निकले, तो बदमाशों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया. उसके बाद जान से मारने की नीयत से रिवाल्वर से फायरिंग की़ इसके बाद विवश होकर 112 नंबर डायल कर हमने पुलिस को बुलाया. पुलिस को देखते ही सभी बदमाश दरवाजे से भाग गये. घर के बाहर गिरे एक खोखा को पुलिस ने बरामद किया. कहा कि विपक्षी लोगों का कहना था कि नेतागिरी करते हो जान से मार देंगे. घटना के संबंध में 21 जून को औराई थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. प्रभारी थानाध्यक्ष साजिया इकरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है़ मौके से खोखा बरामद हुआ है़ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन