ePaper

कद्दू के खेत में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Updated at : 23 Sep 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
कद्दू के खेत में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

कद्दू के खेत में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन

अलीनेउरा पंचायत के वार्ड संख्या-1 की घटना, एफएसएल टीम ने की जांच महाजन से ऊंची ब्याज पर लिया था रुपये, लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद प्रतिनिधि, मीनापुर अलीनेउरा पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित कद्दू के खेत में फंदे से युवक का लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है. शव की शिनाख्त राघोपुर पंचायत के दरहीपट्टी गांव के ढोराई पासवान के 28 वर्षीय पुत्र अर्जुन पासवान के रूप में हुई है. गंजी व जिन्स पैंट पहने युवक के गले में उसी के शर्ट का फंदा लगा हुआ था. बड़ा भाई अरुण पासवान ने खेमाईपट्टी गांव के एक व्यक्ति पर रुपये के लेनदेन में हत्या का आरोप लगाया है. कहा कि उसका भाई रविवार की शाम से ही लापता था. रातभर खोजबीन की गयी, लेकिन पता नहीं चला. सोमवार की सुबह ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली़ पत्नी किरण देवी व मां सुनैना देवी ने कहा कि महाजन से ऊंची ब्याज दर पर रुपये लिये थे. महाजन की ओर से दो दिन पहले बाइक छीनने का भी प्रयास किया गया था. पॉकेट से तीन-चार हजार रुपये निकाल लिये गये थे. सूचना पर पहुंचे दारोगा ऋतु रंजन व मधु भारती ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच के लिए नमूना ले गयी है. मृतक खेतीबाड़ी तथा मवेशी पालन कर परिवार चलाता था. पत्नी किरण देवी का कहना है कि रविवार की शाम हम गाय के लिए कुट्टी काट रहे थे. पति से कहा कि गाय को खाने के लिए नाद पर बांध दिजीए, तो उन्होंने कहा कि हम आ रहे हैं. 60 वर्षीया मां सुनैना देवी ने बिलखते हुए कहा कि अब केकरा सहारे जीबई हो दईब. चार बेटा में दुगो के नाम भुता गेलई. अब पोता-पोती के कईसे पोसबई. मां व पत्नी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही थी. पड़ोस की महिलाएं पानी का छींटा मारकर होश में ला रही थीं. उसे दो पुत्र व एक पुत्री है, जिसमें शिवांगी (पांच), सत्या कुमार (तीन) और सत्यम (आठ माह) का है. मृतक के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी मीनापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि मृतक के पिता ढोराई पासवान के आवेदन पर खेमाईपट्टी गांव के राजा प्रसाद पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है. पुलिस को बताया कि रुपये के लेनदेन की वजह से रविवार को घर आकर राजा प्रसाद ने कहा था कि अगर पैसा नहीं देगा तो जान से मार देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन