रेल ट्रैक पार करने में गिरा सिपाही, सिर फूटा

Updated:
विज्ञापन

रेल ट्रैक पार करने में गिरा सिपाही, सिर फूटा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

जंक्शन पर सुबह बिहार पुलिस का सिपाही रेल ट्रैक पार करने के दौरान गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. 12553 वैशाली एक्सप्रेस 11.27 में प्लेटफॉर्म दो पर आयी.इसमें से सिपाही उतरे और मोतिहारी जाने के लिये दूसरी ट्रेन पर चढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म चार पर जाने लगे. वे फुट ब्रिज से न जा कर बीचों-बीच रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए कूद पड़े. इसी दौरान अनियंत्रित हो कर गिर पड़े और उनका सिर फूट गया. उनके हाथ व पैर में भी काफी चोटें आई हैं. अन्य यात्रियों ने घायल सिपाही को प्लेटफॉर्म पर बैठाया और प्राथमिक उपचार कराया गया. जीआरपी की टीम भी तब तक पहुंच गयी. सिपाही सहरसा से चले थे, जिन्हें किसी मामले में मोतिहारी कोर्ट में उपस्थित होना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन