बैंक लूट मामले में वैशाली में छापेमारी, फुटेज में सराय टोल प्लाजा तक भागते दिखे अपराधी

Updated at : 13 Jun 2024 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक लूट मामले में वैशाली में छापेमारी, फुटेज में सराय टोल प्लाजा तक भागते दिखे अपराधी

बैंक लूट मामले में वैशाली में छापेमारी, फुटेज में सराय टोल प्लाजा तक भागते दिखे अपराधी

विज्ञापन

-जिला पुलिस की विशेष टीम ने की छापेमारी-कई बिंदुओं पर हो रही जांच, अपराधी चिह्नित ======= मुजफ्फरपुर.कच्ची-पक्की चौक स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से चार हजार रुपये की लूट मामले में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस की विशेष टीम वैशाली में छापेमारी की. सीसीटीवी फुटेज में सराय टोल प्लाजा पार करके अपराधी भागते हुए दिखाई दिये हैं. फिलहाल, जिला व वैशाली डीआइयू की टीम अपराधियों के हुलिये के आधार पर इस गिरोह को चिन्हित करने व उनके ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. जिला पुलिस की टीम को अपराधी किस रास्ते से आये, उसकी सही जानकारी नहीं मिल सकी है. बैंक तक आने के सभी संभावित रास्तों पर पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित का कहना है कि पुलिस अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी की जायेगी. बता दें कि कच्ची-पक्की चौक स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में मंगलवार सुबह पांच अपराधियों ने लूटपाट की थी. हालांकि,करेंसी चेस्ट नहीं खुलने से अपराधी कैश नहीं लूट सके थे. इसके बाद बैंक में मौजूद कर्मी व ग्राहक से करीब चार हजार नकद व बैंक का पासबुक आदि लूटकर भाग निकले थे. ========== बैंक के पीछे के रास्ते से रामदयालु होकर भागे अपराधी बैंक में लूटपाट करने के बाद अपराधी मुख्य सड़क पर नहीं गये थे. दो बाइक पर सवार पांचों अपराधी बैंक के बगल से पीछे के रास्ते से सीधे रामदयालु होकर सुस्ता में हाजीपुर एनएच पर पहुंचे थे. वहां से सराय टोल प्लाजा पार करके भाग निकले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन