अपराधियों ने ठेकेदार को चाकू गोद 49 हजार लूटे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अपराधियों ने ठेकेदार को चाकू गोद 49 हजार लूटे

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: मजदूरी का 49 हजार रुपये लेकर घर लौट रहे सिमरी फकीरा निवासी दिलीप सहनी को तीन शस्त्र अपराधियों ने रोक कर मोबाइल व 49 हजार रुपये लूट लिये. विरोध करने पर लुटेरों ने दिलीप को चाकू से हमला कर घायल कर दिया. जख्मी दिलीप को परिजनों ने मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन

पीड़ित दिलीप ने बताया कि राज मिस्त्री का ठेकेदार हूं. रविवार की शाम लगभग आठ बजे सिमरी गांव से काम का हिसाब कर लौट रहा था. इसी क्रम में सिमरी वसंत-फकीर गांव के बीच तीन बदमाशों ने घेर कर चाकू से हमला कर दिया. जख्मी होने पर जेब से 49 हजार रुपये एवं मोबाइल छीन लिया.

चिल्लाने के बाद जुटे लोगों ने भाग रहे अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया. जिसमें एक अपराधी को लोगों ने पहचान लिया. दिलीप के पिता विंदेश्वर सहनी इसकी लिखित शिकायत थाना में दी है. थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि मामले का छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन